शब्दकोशिश® उपकरणों का प्रभावी प्रयोग

शब्दकोशिश प्रणाली के सभी हिन्दी ऑनलाइन भाषा शिक्षा उपकरण, “खेल-खेल में शिक्षा” के समकालीन सिद्धांतों पर आधारित हैं। हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ, यह उपकरण, शैक्षिक मनोरंजन के माध्यम से, शब्द निर्माण, शब्दावली कौशल और भाषा चर्चा को प्रोत्साहित करते हैं।

तख़्तखेल™ – एक अनूठा व मनोरंजक शब्दखेल है, जहाँ खिलाड़ियों को, दिए गए अक्षर व चिह्नों के प्रयोग से, ज़्यादा से ज़्यादा शब्द बनाकर, अंक एकत्र करने हैं। शिष्य इस ऑनलाइन शिक्षा उपकरण का प्रयोग; कक्षा में या घर पर; कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट स्क्रीन या प्रोजेक्टरों द्वारा, आसानी से कर सकते हैं। 

तख़्तखेल में चार स्तर हैं – सरल(असीम समय व असीम चिह्न), मध्यम(समय 5 मिनट, असीम चिह्न), मेरा खेल(समय व चिह्न संख्या, अपने खाते में खिलाड़ी द्वारा निर्धारित) और चुनौती अभ्यास(समय 2 मिनट, असीम चिह्न)। यह शब्दखेल, शब्द ज्ञान दर्शाने के साथ-साथ, सोई हुई शब्दावली को भी जागृत करता है।

पंजीकृत सदस्य, तख़्तखेल के सभी स्तरों में प्राप्त अंकों, व अपनी प्रगति का विश्लेषण, अपने खाते में देख सकते हैं।

बेहतर होगा की तख़्तखेल को सरल स्तर से शुरू करें। पहले शब्द का पहला अक्षर, स्क्रीन पर जहाँ बताया गया है, वहीं रखना है। इस के बाद बनाए गए सभी शब्द को एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए। गलत अक्षर या चिह्नों पर राइट क्लिक करके, “अन्डू मूव” चुनने से, वह अक्षर या चिह्न वापस भेज दिया जाता है, और गलती सुधारी जा सकती है। याद रखें – खेल को रीसेट करने के लिए, तख़्त पर राइट-क्लिक करके, “रीसेट गेम” चुनें। सरल स्तर में, “रीसेट”, बड़े काम का है। अगर नया खेल न चुना जाए, फिर रीसेट के प्रयोग से, उन्ही अक्षरों के साथ खेल बार बार खेला जा सकता है। याद रहे, उन्ही शब्दों के अंक प्राप्त होंगे, जो हमारे कोश में उपलब्ध हैं।

वर्तनी जाँच के लिए हमारे कोश में 2 लाख से ज़्यादा अद्वितीय शब्द उपलब्ध हैं। फिर भी, यदि कोई एक-आध शब्द न मिले, तो हम क्षमाप्रार्थी हैं।

 

शब्दकोशिश चुनौती™ – तख़्तखेल के चुनौती अभ्यास स्तर पर आधारित है। ईस प्रतियोगिक शब्दखेल का अभ्यास, तख़्तखेल के “चुनौती अभ्यास” स्तर से करें। चुनौती में, सभी खिलाड़ियों को, एक साथ, वही अक्षर प्रस्तुत किए जाते हैं। 2 मिनट के समय में, खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा शब्द बनाकर अंक एकत्र करने हैं। 2 मिनट बाद, चुनौती रुक जाएगी, और खिलाड़ियों के अंक उन के खातों में दर्ज हो जाएँगे। सबसे ज़्यादा अंक जिनके, जीत उनकी! चुनौती विजेताओं की सूची, साइट के मुख्य पृष्ट पर दर्शाया जाएगा। लिंक =

अमरीका से ऑस्ट्रेलिया तक, विश्व के सभी हिन्दी प्रेमी शब्दकोशिश चुनौती में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए, पंजीकृत प्रयोगकर्ताओं को, चुनौती के घोषित समय से 3 मिनट पहले लॉग-इन करके, “शब्दकोशिश चुनौती” पर क्लिक करना होगा।

समय-समय पर, चुनौतियों की घोषणा की जाएगी। समय व तिथि की जानकारी, साइट के मुख्य पृष्ट पर सूचित किया जाएगा। कृपया चुनौती नियम पढ़ लें।

मण्डलियाँ (ग्रूपस) - पंजीकृत स्कूलों में प्रत्येक कक्षा अनुभाग के लिए मण्डली प्रस्तुत है। इसके कई फ़ायदे हैं। मण्डली में छात्रों के सभी तख्तखेल स्तर, कक्षा चुनौतीऔर छात्रों के शब्दकोशिश चुनौती अंक देखे जा सकते हैं। समय सारणी में शिक्षक प्रत्येक कक्षा के लिए गतिविधियाँ भी निर्धारित कर सकते हैं। इस सुविधा के साथ, एक चुनूती का उपयोग एक मज़ेदार हिन्दी परीक्षा के रूप में किया जा सकता है। इस सुविधा के साथ, अंतर-विद्यालय या अंतर-संगठन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है।

कक्षाएँ इन चुनौती प्रतियोगिताओं में, स्कूल या घर से, अपनी सुविधानुसार भाग ले सकती हैं। यह संसाधन एक मज़ेदार परीक्षण खेल प्रस्तुत करता है, जहां सभी प्रतिभागी एक ही दिन और समय पर एक ही खेल, खेल सकते हैं। क्योंकि सभी खिलाड़ी एक ही वर्डगेम खेलते हैं, उनके अंकों की प्रतिस्पर्धात्मक तुलना संभव है। इस तरह, जब भी कक्षा/मण्डली एक विशेष चुनौती में भाग लेती है, तो वे अपने मण्डली में अपने स्कोर को देख सकते हैं।

 

अज्ञाशनि® - अक्षर ज्ञान से शब्द निर्माण – स्तर-प्रति-स्तर क्रियाओं द्वारा प्राथमिक हिन्दी भाषा शिक्षा - जल्द आ रहा!
अज्ञाशनि के प्रयोग से, प्राथमिक हिन्दी भाषा शिक्षण व परीक्षण बहुत सरल है। छात्र इस ऑनलाइन उपकरण का; कक्षा में या घर पर, कॉम्प्युटर, लैपटॉप व स्मार्ट फ़ोन पर आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।

अज्ञाशनि, भाषा शिक्षण के समकालीन सिद्धांतों पर आधारित है। अक्षरों को सरल, मध्यम व कठिन और मात्राओं को सरल व कठिन स्तरों में बाँटे गए हैं।  सब से पहले, अज्ञशनि के उच्चारण सहयोग की मदद से, सरल शब्द सुनो और बोलो। फिर इन शब्दों को सुनो, देखो और बोलो। उसके बाद शब्दों के अक्षरों से आलाप, जिसके बाद उन्ही शब्दों को सुनो, बोलो, पढ़ो और लिखो। इस तरह प्रत्येक क्रिया, सरल, मध्यम व कठिन अक्षर, मात्राएँ, और आधे व संयुक्त अक्षरों से बने शब्दों से पहले आलाप करवाया जाता है। उसके बाद शब्दों के वर्णों से आलाप। फिर वर्णों के प्रयोग से शब्द निर्माण सीख जाता है। आखिर में एक फिर परीक्षण किया जाता है। अज्ञाशनि में, “मन-चहे” क्षेत्र भी उपलब्ध हैं, जहाँ स्तर अनुसार, छात्र मन चाहे शब्द बना सकते हैं, और अंक एकत्र कर सकते हैं।
पंजीकृत सदस्य, अज्ञाशनि में प्राप्त अंकों, व अपनी प्रगति का विश्लेषण, अपने खाते में देख सकते हैं।