तख़्तखेल™ कक्षा चुनौती नियम

तख़्तखेल™ कक्षा चुनौती

उद्देश्य : आपके हिन्दी कौशल की जाँच

दिए गए ३ मिनट में अधिक से अधिक अंक बनाना
प्रत्येक कक्षा में पहले ५ विजेताओं को, प्रत्येक सप्ताह, विशेष प्रमाण पत्र

१. लॉगिन व पंजीकरण

निर्धारित कक्षा चुनौती समय से ५ मिनट पहले लॉग-इन करें
(पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें।)
पंजीकृत सदस्यों को दोबारा पंजीकरण की ज़रूरत नहीं।

२. कक्षा चुनौती पृष्ठ खोलें

लॉग-इन के बाद, चुनौती समय से ५ मिनट पहले, चुनौती छवि पर क्लिक करें
कक्षा चुनौती खेल पृष्ट खुल जाएगा (यदि लॉग्ड-इन नहीं हैं फिर लॉग-इन/पंजीकरण पृष्ट खुलेगा)

३. कक्षा चुनौती समय सीमा - ३ मिनट

चुनौती घड़ी बताएगी की चुनौती शुरू होने में कितना समय बाकी है
कक्षा चुनौती शुरू होने में ठीक १ मिनट पहले घण्टी संकेत और फिर प्रत्येक सेकंड पर छोटा बीप सुनाई देगा।
चुनौती समय पर, लंबे बीप के साथ अक्षर प्रकट होंगे, और कक्षा चुनौती आरंभ हो जाएगी।

४. कक्षा चुनौती नियम

गोटियों को ड्रैग कर खाँचों में रख कर शब्द बनने के लिए प्रतियोगीयों को केवल ३ मिनट मिलेंगे
उपरोक्त पंक्ति में दी गयी १६ गोटियों से अधिक से अधिक वैध शब्द बनाने होंगे।
कक्षा चुनौती (कक्षा ३-५) में  तख़्त पर कहीं भी मान्य शब्द बनाएँ। शब्दएक दूसरे से जुड़े होना आवशेक नहीं।   
ऊपर से नीचे - व बाएँ से दाएँ ही शब्द बनाए जा सकते हैं।
कक्षा चुनौती (कक्षा ६-१२) में  तख़्त पर सभी शब्द एक दूसरे से जुड़े होने होना आवशेक है।
हर गोटी पर उसके अंक लिखे हैं - जो सिर्फ़ वैध शब्दों में गिने जाएँगे - रिक्त गोटियों के अंक नहीं मिलेंगे।
याद रहे : और अधिक अंक बनाने के लिए मात्राओं व आधे अक्षरों को प्रयोग में लाएँ